

टॉप 5 बेस्ट डॉक्युमेंट एंड फोटो स्कैनर ऐप्प इन 2021 :कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी सर्विस आजकल ऑनलाइन हो गए हैं। यहाँ तक कि पढ़ाई और काम भी ऑनलाइन ही हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों को या कामगारों को डॉक्युमेंट स्कैन करके उसे कंपनी को या कॉलेज को भेजने की जरूरत पड़ती है। इसीलिए आजकल लोग अपने कैमरे का उपयोग डॉक्युमेंट स्कैनर के रूप में भी करते हैं। स्कैनर की मदद से आप अपने किसी पुरानी फोटो को स्कैन करके उसे अपने स्टोरेज में सेव कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी कागजात को स्कैन करके पीडीएफ के रूप में भी सेव कर सकते हैं।
Contents
टॉप 5 बेस्ट डॉक्युमेंट एंड फोटो स्कैनर ऐप्प इन 2021
स्कैनिंग एप्स को फोटो और डॉक्यूमेंट स्केनर के रूप में बांटा जाता है। डॉक्युमेंट स्कैनर ऐप की मदद से आप किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके और उसके कंट्रास्ट को बढ़ाकर पीडीएफ फाइल में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा फोटो स्कैनिंग ऐप की मदद से आप किसी भी फोटो को स्कैन करके और उसके कलर-एनहैंसमेंट को कंट्रोल कर के अपने स्टोरेज में सेव कर सकते हैं।
फोटो स्कैनिंग और डॉक्युमेंट स्कैनिंग में अंतर
पहले भारत में एंड्रॉइड यूजर्स के बीच Cam Scanner काफी लोकप्रिय था लेकिन भारत सरकार ने चीनी एप्लीकेशनों पर बैन लगा दिया इसलिए अब यह भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इसीलिए इसके यूजर्स को अब डॉक्युमेंट स्कैन करने में काफी समस्या आ रही है।
मोबाइल में Vidmate App कैसे डाऊनलोड करें और Vidmate App से वीडियो कैसे डाऊनलोड करें?
वे गूगल प्ले स्टोर पर डॉक्युमेंट स्कैनर ऐप्प ढूंढते रहते हैं लेकिन उन्हें कोई अच्छा ऐप्प नहीं मिल पाता है। अगर आप भी कोई डॉक्युमेंट और फोटो स्कैनर ऐप्प खोज रहे हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी समस्या समाप्त हो सकती है। इस अर्टिकल में हम आपको एंड्रॉइड यूजर्स के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट और फोटो स्कैनर ऐप्प के बारे में बताने जा रहे हैं।
Photo Scan by Google
Google द्वारा डेवलप किया गया PhotoScan ऐप्प डॉक्युमेंट या फोटो स्कैन करने के लिए सबसे बेहतरीन एप्लीकेशन में से एक है। इस एप्लीकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें और Scan Photos सेक्शन में जाएं। यहां पर एक फ्रेम बना होगा, जिसमें आप अपने डॉक्यूमेंट की फोटो को सेट करें।
इससे आपका डॉक्यूमेंट या फोटो स्कैन हो जाएगा। इस स्कैन किए गए डॉक्युमेंट को आप अपने स्टोरेज में भी सेव कर सकते हैं। रात में अच्छे से स्कैनिंग के लिए आप फ्लैशलाइट का भी उपयोग कर सकते हैं। यह ऐप्प किसी भी फोटो या डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के बाद उसको थोड़ा सा अच्छा बना कर आउटपुट देता है।
Office Lens
ऑफिस लेंस माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डिवेलप किया गया फोटो स्केनर एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन की मदद से आप फोटो डॉक्यूमेंट बिजनेस कार्ड और वाइट बोर्ड को स्कैन कर सकते हैं। इस ऐप की सहायता से आप खुद फोटो भी ले सकते हैं या गैलरी से अपलोड कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन आपको स्कैन डॉक्युमेंट सेव करते समय रिजोल्यूशन चुनने का भी ऑप्शन देता है। इस ऐप में आप स्कैन डॉक्यूमेंट में स्टीकर, इमेज,ब्लर और डूडल भी जोड़ सकते हैं। यहां पर आप अपने स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को OneDrive या गैलरी में सेव कर सकते हैं।
Adobe Scan
यदि आप फोटो एडिट करने के शौकीन है तो इससे पहले एडम का नाम जरूर सुना होगा एडब ने एक स्कैनिंग ऐप भी डिवेलप किया है। यह एप्लीकेशन की मदद से आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकते हैं। इसमें आप जिस फोटो को स्कैन करते हैं वह सही से स्कैन होती है। यदि आपको स्कैन की गई फोटो का ओरिजिनल प्रिंट सेव करना है तो भी आप उसे कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें कई एडिटिंग ऑप्शन भी दिए गए हैं और स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को पीडीएफ में सेव करने की भी सुविधा दी गई है।
Photomyne
फोटो स्कैनिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Photomyne नाम का एप्लीकेशन लांच किया गया है। इस एप्लीकेशन की मदद से आप एक अलग एल्बम में अपनी फोटो को क्लिक और मैनेज कर सकते हैं। आप उस फोटो को अपने करीबियों या परिवार के साथ भी शेयर कर सकते हैं। आप इस एप के द्वारा कई सारी फोटो को स्कैन कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन फोटो के कोनो को अपने से ही पहचान लेता है।
Doc Scanner
यदि आप अपने डॉक्यूमेंट या फोटोज के लिए बहुत सारे एडिटिंग विकल्प चाहते हैं तो इसके लिए आप Doc Scanner एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में आपको क्यूआर कोड जेनरेटर, क्यूआर कोड रीडर और ओसीआर टूल भी मिलता है। Doc Scanner एप्लीकेशन में आप अपने गैलरी में सेव फोटो को इंपोर्ट करके उसे स्कैनिंग लुक दे सकते हैं। इस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने स्कैन डॉक्युमेंट या फोटो में फिल्टर, वाटर मार्क और स्टीकर भी ऐड कर सकते हैं और अपने स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को पीडीएफ या इमेज के रूप में क्लाउड स्टोरेज या गैलरी में भी सेव कर सकते हैं।
निष्कर्ष
यदि आप अपने फोटो या डॉक्यूमेंट को स्कैन करना चाहते हैं तो आप ऊपर बताए गए एप्लीकेशन का प्रयोग जरूर करें। नंबर 3 पर बताए गए Office Lens और नम्बर 5 पर बताए गए Doc Scanner एप्लीकेशन इनमें से सबसे अधिक फंक्शन वाले ऐप है। यदि आप चाहें तो इनमें से किसी एक को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके यूज कर सकते हैं।
Recommended for you

★ • 209
News
★ • 1K
Mod Apk
★ • 1.1K
News
★ • 2.6K
News
★ • 169
NewsYou may also like

★ • 1.4K
Mod Apk
★ • 698
Uncategorized
★ • 896
Mod Apk
★ • 506
APK FILE
★ • 3.2K
Mod Game Apk
★ • 4.1K
Mod Apk
★ • 2.1K
Mod Game Apk
★ • 503
Application
★ • 570
Mod Apk
★ • 6K
Application
★ • 317
Mod Game Apk
★ • 6K
Game Apk File
Comments